अमित शाह आज प्रदेश अध्यक्षों और सांसदों के साथ करेंगे वीसी, 2 अक्टूबर काे चलाये जाने वाले अभियान पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली : भाजपा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने लिए जागरुकता अभियान चलायेगी. इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षाें के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे. इस कांफ्रेसिंग के जरिये 2 अक्टूबर […]
नयी दिल्ली : भाजपा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने लिए जागरुकता अभियान चलायेगी. इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षाें के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे.
इस कांफ्रेसिंग के जरिये 2 अक्टूबर काे चलाये जाने वाले अभियान की चर्चा होगी. शनिवार शाम 4 बजे अमित शाह भाजपा मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग करेगे. वहीं सभी प्रदेश के पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




