प्रियंका गांधी का दावाः LIC का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही मोदी सरकार
Updated at : 20 Sep 2019 11:04 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगाकर देश के आम लोगों के भरोसे को चकनाचूर कर रही है. उन्होंने ट्वीट किया, भारत में एलआईसी भरोसे का दूसरा […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगाकर देश के आम लोगों के भरोसे को चकनाचूर कर रही है. उन्होंने ट्वीट किया, भारत में एलआईसी भरोसे का दूसरा नाम है.
आम लोग अपनी मेहनत की कमाई भविष्य की सुरक्षा के लिए एलआईसी में लगाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके भरोसे को चकनाचूर करते हुए एलआईसी का पैसा घाटे वाली कम्पनियों में लगा रही है. उन्होंने सवाल किया, ये कैसी नीति है जो केवल नुकसान नीति बन गई है?
प्रियंका ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक शेयर बाजार में बिकवाली का असर कई कंपनियों पर भी पड़ रहा है और बीते ढाई महीने में एलआईसी को शेयर बाजार में निवेश से करीब 57,000 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है. दरअसल, एलआईसी ने जिन कंपनियों में निवेश किया था, उन कंपनियों की बाजार पूंजी में काफी गिरावट दर्ज की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




