बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA का फॉर्मूला लगभग तय, बीजेपी-जेडीयू को मिलेंगी तीन-तीन सीटें, चिराग के लिए क्या

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. बीजेपी और जेडीयू तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं, जबकि एलजेपी (रामविलास) और आरएलएम को एक-एक सीट मिलने की चर्चा है.
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अंदरखाने लगातार बैठकों और बातचीत का दौर चल रहा है. सूत्रों की मानें तो सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है और अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू तीन-तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं. वहीं चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिलने की संभावना है. इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव भी होना है. इसको लेकर अब भी अंतिम बातचीत जारी है.
NDA में सीट बंटवारे पर लगभग बनी सहमति
गठबंधन के भीतर कई दौर की चर्चा के बाद शुरुआती सहमति बन चुकी है. बीजेपी और जेडीयू दोनों बड़ी पार्टियां होने के कारण बराबर सीटों की हिस्सेदारी चाहती थीं. वहीं छोटे सहयोगी दलों को भी साथ लेकर चलने की रणनीति के तहत एलजेपी (रामविलास) और आरएलएम को भी जगह देने का फैसला किया गया है. एनडीए इस बार किसी भी सहयोगी दल को नाराज नहीं करना चाहता. इसी वजह से सीट बंटवारे में संतुलन बनाने की कोशिश हो रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जल्द हो सकता है चुनाव का ऐलान
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इसी महीने चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है. संभावना है कि मई के आखिरी सप्ताह या जून की शुरुआत में अधिसूचना जारी हो जाए. 28 जून 2026 को विधान परिषद की 9 सीटें खाली हो रही हैं. ऐसे में समय पर चुनाव कराना जरूरी है.
एनडीए के भीतर इस बात की भी चर्चा है कि जिन नेताओं को हाल में राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं मिला, उन्हें विधान परिषद भेजा जा सकता है. बीजेपी और जेडीयू दोनों के पास ऐसे कई नेता हैं जिन्हें पार्टी एडजस्ट करना चाहती है.
एलजेपी (रामविलास) और आरएलएम भी अपने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रही हैं. इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर टिकट बांटे जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: क्या IPL में दिखेगी बिहार की टीम? अनिल अग्रवाल की मांग पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










