'किसी के बहकावे में न आएं', बीजेपी उम्मीदवार नीरज बोले- नितिन नवीन के काम को आगे बढ़ाऊंगा

Updated:
विज्ञापन
बीजेपी बांकीपुर उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

बीजेपी बांकीपुर उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. उन्होंने जनता से विकास और संगठन के काम के आधार पर वोट देने की अपील की है. 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उन्होंने क्षेत्र की जनता से भावुक अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं. उन्होंने कहा कि जनता जमीनी स्तर पर काम करने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को वोट देकर अपनी सेवा करने का मौका दे. नीरज सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वे अब तक हुए विकास के कामों को देखें और बीजेपी के विजन को अपना आशीर्वाद दें.

बूथ स्तर से शुरुआत और आगे की जिम्मेदारी

नीरज कुमार सिन्हा ने खुद को एक जमीनी नेता बताते हुए कहा कि वह हमेशा एक बूथ लेवल के कार्यकर्ता के रूप में जनता से सीधे जुड़े रहे हैं. उन्होंने लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया है. प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सौंपे गए कामों को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगे.

बांकीपुर सीट पर क्यों हो रहा है उपचुनाव?

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की वजह पिछले साल के चुनावी नतीजे हैं. भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पिछले साल इस सीट पर रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की थी. बाद में उन्हें राज्यसभा का सदस्य चुना गया, जिसके कारण उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी. हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है. इसके तहत 30 जुलाई को मतदान होना तय हुआ है.

आखिरी वक्त में बदला बीजेपी का उम्मीदवार

बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को अपना टिकट दिया था, लेकिन पारिवारिक वजहों के चलते उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया. अभिषेक कुमार सिन्हा के हटने के बाद भाजपा ने तुरंत फैसला लेते हुए नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से अपना नया उम्मीदवार घोषित किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिग्गज नेताओं से मुलाकात और जीत का भरोसा

चुनाव प्रचार के बीच नीरज कुमार सिन्हा ने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें बांकीपुर की जनता पर पूरा भरोसा है और लोग भाजपा उम्मीदवार को भारी वोटों से जिताएंगे. इसके अलावा, नीरज कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से भी मुलाकात की. इस दौरान बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी भी उनके साथ मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन