प्रचार के लिए नहीं मिल रहे लोग, प्रशांत किशोर पर बरसे जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bankipur By Election: प्रशांत किशोर के चिड़ियाघर घूमने पर जेडीयू ने तंज कसा है. जेडीयू नेता ने कहा कि पीके को बांकीपुर में प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि उम्मीदवार न मिलने पर प्रशांत किशोर खुद मैदान में उतरे हैं.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है. जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के पटना चिड़ियाघर जाने पर जनता दल यूनाइटेड ने हमला बोला है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि प्रशांत किशोर को अपने प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं, इसलिए वे चिड़ियाघर में शेर-चीते, चूहे, बिल्ली और पेड़-पौधों तक से वोट मांग रहे हैं और वहां आने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर घबरा गए हैं.

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी और बांकीपुर सीट पर नीरज कुमार का बयान

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने खुद अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद पर्चा बांटने वाले एक साधारण राजनीतिक कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को अचानक उम्मीदवार बना दिया गया.

राहुल गांधी का बिहार दौरा टलने और पीएम मोदी की यात्रा पर बोले जेडीयू प्रवक्ता

पंजाब कांग्रेस में चल रही आपसी कलह पर नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस अब धीरे-धीरे एक क्षेत्रीय पार्टी बनती जा रही है. इसी वजह से राहुल गांधी का बिहार दौरा टाल दिया गया है. बिहार के लोग भले ही यहां का राजनीतिक तमाशा नहीं देख पाए, लेकिन वे पंजाब की हलचल को जरूर देख रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 40 साल में कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड गया है, जहां उन्होंने भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने राजनयिक नीति में नए मानक तय किए हैं, जिसके लिए पार्टी उनका आभार जताती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गिरिराज सिंह बोले- प्रशांत किशोर को बांकीपुर में उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए खुद उतरे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी पर जमकर निशाना साधा. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर सिर्फ शब्दों का जाल बुनते हैं और उनकी पार्टी पर पूरे बिहार में पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनावों में जन सुराज के एक भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांकीपुर में अब कोई लड़ने को तैयार नहीं था, इसलिए प्रशांत किशोर खुद चुनावी मैदान में उतर गए हैं. वे झूठ की खेती करते हैं और अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं. नितिन नवीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जिसे विधायक बनाया, बीजेपी ने उन्हें सम्मानित कर संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन