मॉडल रेप केस मामले में पुलिस कर सकती है पूनम से पूछताछ

मुंबई:मॉडल सेदुष्कर्मके मामले में मॉडल पूनम पांडे का नाम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम के कहने पर ही आरोपी डीआईजी सुनील पारस्कर ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया. खबरों के मुताबिक पीड़िता मॉडल ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ हुई घटना के पीछे पूनम पांडे का हाथ है. उसी के कहने […]
मुंबई:मॉडल सेदुष्कर्मके मामले में मॉडल पूनम पांडे का नाम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम के कहने पर ही आरोपी डीआईजी सुनील पारस्कर ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया.
खबरों के मुताबिक पीड़िता मॉडल ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ हुई घटना के पीछे पूनम पांडे का हाथ है. उसी के कहने पर पारस्कर उसे परेशान करता था. पीडिता ने बताया कि दुष्कर्म का कारण पूनम और उसके बीच प्रतिद्वंद्विता है.
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर विवादों में देखें तस्वीरें..
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर विवादों में घिरने वाली हैं. पुलिस पूनम पांडे से पूछेगी कि रेप के आरोपी डीआईजी पारस्कर से उनका क्या रिश्ता है? पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया था कि पूनम पांडे और डीआईजी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं और पूनम के कहने पर ही डीआईजी ने उसे परेशान करना शुरू किया.
इतना ही नहीं पीड़ित मॉडल और पूनम पांडे के बीच कुछ ट्वीट्स भी हुई हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. 3 जुलाई को पीड़ित मॉडल ने ट्वीट किया था कि पूनम पांडे के कहने पर डीआईजी पारस्कर उसे प्रताड़ित कर रहा है.
इस मामले में पूनम का नाम सामने आने से ग्लैमर की दुनिया में सनसनी मच गई है. पूनम इससे पहले भी अपनी सेक्सी अदाओं के कारण चर्चे में रह चुकी है. अक्सर उन्हें ट्विटर पर सेक्सी फोटो के साथ देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




