ePaper

अमित शाह बोले- J&K पर राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल करता है पाकिस्तान, शर्म करें कांग्रेसी

Updated at : 01 Sep 2019 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह बोले- J&K पर राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल करता है पाकिस्तान, शर्म करें कांग्रेसी

नयी दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने 370 के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि राहुल गांधी के बयान का इस्‍तेमाल भारत के खिलाफ हो रहा है. शाह ने आज केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने 370 के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि राहुल गांधी के बयान का इस्‍तेमाल भारत के खिलाफ हो रहा है. शाह ने आज केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली में कहा कि 370 पर राहुल गांधी के बयान की पाकिस्तान के संसद में तारीफ होती है, उनके इस बयान को पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में अपनी याचिका में शामिल करता है.

इसके लिए कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए.शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाने का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले संसद सत्र में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया. अनुच्छेद 370 और 35A देश के एकीकरण में बाधा थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपने फिर से पीएम बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया.

पीएम मोदी के अलावा यह काम कोई और नहीं कर सकता था. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि चाहे जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने का मामला हो, या फिर सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक का कांग्रेस गंभीर मौकों पर सरकार के खिलाफ खड़ी रही. अमित शाह ने कहा कि वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आप किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 को लेकर देश की जनता चट्टान की तरह नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है. कांग्रेस पर बरसते हुए अमित शाह ने कहा कि 70 सालों में देश में कई पार्टियों की सरकार बनी, कुछ लोगों की तीन-तीन पीढ़ियों ने देश पर राज किया, लेकिन इनमें अनुच्छेद-370 हटाने की हिम्मत नहीं थी.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुले हैं, ये कदम आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील जैसा है, जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम हुआ है. सब लोग इस फैसले पर सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola