असम में चाय बागान कर्मियों की पिटाई से चिकित्सक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 12:32 PM
जोरहाट (असम) : असम के जोरहाट जिले में चाय बागान कर्मियों की कथित मारपीट से एक वृद्ध चिकित्सक की मौत हो गयी. बागानकर्मी अपने एक साथी की इलाज के दौरान हुई मौत से नाराज थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार को टिओक चाय बागान में हुई. जोरहाट जिले की उपायुक्त रोशनी अपरंजी कोराटी ने […]
जोरहाट (असम) : असम के जोरहाट जिले में चाय बागान कर्मियों की कथित मारपीट से एक वृद्ध चिकित्सक की मौत हो गयी. बागानकर्मी अपने एक साथी की इलाज के दौरान हुई मौत से नाराज थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार को टिओक चाय बागान में हुई.
जोरहाट जिले की उपायुक्त रोशनी अपरंजी कोराटी ने कहा, ‘सोमरा माझी की मौत के बाद उसके साथियों ने 73 वर्षीय डॉक्टर देबेन दत्ता की कथित तौर पर पिटाई की. माझी का बागान के ही अस्पताल में इलाज चल रहा था.’ कोराटी ने बताया कि चाय बागान कर्मियों ने अस्पताल को घेर लिया था और पुलिस ने डॉ दत्ता को बचाया.
बाद में उन्हें जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं और अतिरिक्त उपायुक्त सुभान गोवाला को सात दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है.
उपायुक्त के अनुसार, घटना में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है और अब स्थिति नियंत्रण में है. इस बीच, ‘असम वैली कंसलटेटिव कमेटी ऑफ प्लांटेशन एसोसिएशन’ (सीसीपीए) ने घटना की निंदा की और प्रशासन से मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










