INX media मामले में पी चिदंबरम की हिरासत अवधि दो सितंबर तक बढ़ाई गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2019 4:30 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : INX मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत दो सितंबर तक बढ़ा दी गयी है. आज उनकी हिरासत अवधि समाप्त हो रही थी, इसलिए उनकी पेशी हुई. पेशी के दौरान पूछताछ के लिए सीबीआई ने कोर्ट से पांच दिन की हिरासत मांगी थी. सीबीआई ने कोर्ट के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : INX मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत दो सितंबर तक बढ़ा दी गयी है. आज उनकी हिरासत अवधि समाप्त हो रही थी, इसलिए उनकी पेशी हुई. पेशी के दौरान पूछताछ के लिए सीबीआई ने कोर्ट से पांच दिन की हिरासत मांगी थी. सीबीआई ने कोर्ट के सामने कहा कि चिदंबरम पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए पूछताछ के लिए कुछ और समय चाहिए.

गौरतलब है कि चिदंबरम पिछले आठ दिनों से सीबीआई की हिरासत में हैं. उन्हें सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि ईडी मामले में कोर्ट ने पांच सितंबर तक गिरफ्तारी से छूट दे रखी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola