ePaper

देखें वीडियो: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी फिसला पैर और...

Updated at : 30 Aug 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
देखें वीडियो: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी फिसला पैर और...

हैदराबाद: आए दिन रेलवे स्टेशनों पर लोग चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हुए हादसे का शिकार होते हैं. कभी किसी की जान चली जाती है तो कोई जिंदगी भर के लिए अपंगता का शिकार हो जाता है. इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. ताजा मामला तेलांगाना के नामपल्ली […]

विज्ञापन

हैदराबाद: आए दिन रेलवे स्टेशनों पर लोग चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हुए हादसे का शिकार होते हैं. कभी किसी की जान चली जाती है तो कोई जिंदगी भर के लिए अपंगता का शिकार हो जाता है. इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते.

ताजा मामला तेलांगाना के नामपल्ली स्टेशन का है जहां एक व्यक्ति ने स्टेशन से तेज गति से निकलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया. शख्स प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर घिसटने लगा. गनीमत रही कि एक आरपीएफ जवान की नजर उस पर पड़ गयी. काफी दूर तक भागते हुए उसने शख्स को खींचकर बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गयी.

झारखंड में भी हुआ था हादसा

पिछले दिनों ही ऐसी घटना झारखंड के एक रेलवे स्टेशन से भी सामने आई थी जहां चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हुए एक अधेड़ उम्र की महिला ट्रेन के नीचे आ गयी. लेकिन गनीमत रही कि वो ट्रेन की चपेट में नहीं और उसे मामूली चोटें ही लगी. हालांकि किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती थी. रेलवे और पुलिस लगातार दिशा-निर्देश जारी कर लोगों को आगाह करती रहती है लेकिन किसी के भी कान में जूं नहीं रेंगती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola