INX मीडिया मामला: बोलीं इंद्राणी मुखर्जी - चिदंबरम की गिरफ्तारी अच्छी खबर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 1:10 PM
मुंबई : आईएनएक्स मीडिया मामले में इस वक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में हैं. मामले को लेकर आईएनएक्स मीडिया समूह की पूर्व प्रमोटर और अब सरकारी गवाह बन चुकीं इंद्राणी मुखर्जी का बयान सामने आया है. अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद […]
मुंबई : आईएनएक्स मीडिया मामले में इस वक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में हैं. मामले को लेकर आईएनएक्स मीडिया समूह की पूर्व प्रमोटर और अब सरकारी गवाह बन चुकीं इंद्राणी मुखर्जी का बयान सामने आया है.
अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को गुरुवार को ‘‘अच्छी खबर’ बताया. इंद्राणी मुखर्जी और उसके पति पीटर मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया समूह के पूर्व प्रमोटर हैं. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार एवं धनशोधन मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को हिरासत में लिया था. इंद्राणी ने सत्र अदालत में संवाददाताओं से कहा कि उनकी (चिदंबरम की) गिरफ्तारी अच्छी खबर है. वह अब चारों ओर से घिर गये हैं.
इंद्राणी को उसकी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में अदालत में पेश किया गया था. उसने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे कार्ति चिदंबरम को दी गयी जमानत भी रद्द कर दी जानी चाहिए. इससे पहले इंद्राणी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराये थे और दावा किया था कि वह और पीटर पी. चिदंबरम से दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में उनके आवास पर मिले थे.
उन्होंने अपने बयान में यह भी दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनसे कहा था कि वे उनके बेटे कार्ति की उसके कारोबार में मदद करें और आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी के बदले विदेशों में भुगतान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










