पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर, गडकरी और जावड़ेकर पहुंचे एम्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 7:32 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की सेहत गंभीर बनी हुई है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर सहित कई नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) जाकर अरुण जेटली की सेहत की जानकारी ली. गौर हो कि जेटल को नौ अगस्त को सांस लेने में परेशानी और बेचैनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की सेहत गंभीर बनी हुई है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर सहित कई नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) जाकर अरुण जेटली की सेहत की जानकारी ली.

गौर हो कि जेटल को नौ अगस्त को सांस लेने में परेशानी और बेचैनी होने की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था.

इससे पहले सोमवार को भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने भी एम्स जाकर जेटली की सेहत की जानकारी ली थी.

सूत्रों के मुताबिक जेटली को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola