जम्मू-कश्मीर की स्थिति से गृह मंत्री को NSA डोभाल ने कराया अवगत, सुरक्षा स्थिति की हुई समीक्षा

Updated at : 19 Aug 2019 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की स्थिति से गृह मंत्री को NSA डोभाल ने कराया अवगत, सुरक्षा स्थिति की हुई समीक्षा

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने पांच अगस्त से प्रशासनिक पाबंदियों से गुजर रहे जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कश्मीर घाटी से लौटने के बाद डोभाल की शाह के साथ यह पहली बैठक है. वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने पांच अगस्त से प्रशासनिक पाबंदियों से गुजर रहे जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

कश्मीर घाटी से लौटने के बाद डोभाल की शाह के साथ यह पहली बैठक है. वह घाटी में दस दिनों तक रुके थे और वहां उन्होंने हालात पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखा था. एक अधिकारी ने बताया कि एनएसए ने गृहमंत्री को जम्मू-कश्मीर की संपूर्ण स्थिति के बारे में बताया. केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और अन्य शीर्ष अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे, जिसमें राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उठाये गये कदमों की समीक्षा की गयी. अधिकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में लगायी गयी पाबंदियों से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई.

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को केंद्र द्वारा निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद से पांच अगस्त से संचार संपर्कों और लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगायी गयी है. हालांकि, जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के कुछ क्षेत्रों में क्रमिक ढंग से पाबंदियां हटायी गयी हैं, लेकिन कई हिस्सों में अब भी प्रतिबंध है. सोमवार से कश्मीर में कर्फ्यू से लेकर संचार व्यवस्था पर पांबदियों में ढील दी गयी है. स्कूल भी खोले गये हैं. बैठक मेंखुफिया एजेंसियों के आला अधिकारियों ने कश्मीर से आ रही रिपोर्ट साझा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola