केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे

नयी दिल्ली : केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को एलान किया कि वह शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे. कपिल ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था जिसके बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के […]
नयी दिल्ली : केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को एलान किया कि वह शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे.
कपिल ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था जिसके बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था. मिश्रा ने ट्वीट किया, मैं कल सुबह 11 बजे भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं.
दिल्ली भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी पुष्टि की है कि एक समय केजरीवाल के करीबी रहे मिश्रा पार्टी में शामिल होंगे. दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कुछ नामचीन हस्तियां पार्टी में शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




