राहुल गांधी ने कहा- राज्यपाल का निमंत्रण बिना शर्त मंजूर, बतायें मैं कब आ सकता हूं कश्मीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 5:39 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर जाने की अपनी मांग बुधवार को फिर दोहरायी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछा कि वह कब आ सकते हैं. गांधी ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर आने और लोगों से मिलने का मलिक का निमंत्रण बिना किसी शर्त के स्वीकार कर लिया है. उन्होंने अपने ट्वीट […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर जाने की अपनी मांग बुधवार को फिर दोहरायी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछा कि वह कब आ सकते हैं. गांधी ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर आने और लोगों से मिलने का मलिक का निमंत्रण बिना किसी शर्त के स्वीकार कर लिया है.
उन्होंने अपने ट्वीट पर राज्यपाल मलिक के जवाब को सतही बताया. उन्होंने कहा, प्रिय मलिक जी, मैंने अपने ट्वीट पर आपका सतही जवाब देखा. मैं जम्मू-कश्मीर आने और लोगों से मिलने के आपके निमंत्रण को बिना किसी शर्त के स्वीकार करता हूं. मैं कब आ सकता हूं? मलिक ने राज्य का दौरा करने के लिए पूर्व शर्तें लगाने को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता की आलोचना की और आरोप लगाया कि गांधी विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल लाने की मांग कर अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.
कश्मीर में हिंसा की खबरों संबंधी गांधी के बयान पर मलिक ने सोमवार को कहा था कि वह राहुल गांधी के लिए एक विमान भेजेंगे ताकि वह घाटी का दौरा करें और जमीनी हकीकत जानें. राज्यपाल ने एक बयान में कहा कि गांधी ने यात्रा के लिए कई शर्तें रखी थीं जिनमें नजरबंद मुख्यधारा के नेताओं से मुलाकात भी शामिल है. कांग्रेस ने राज्य का दौरा करने के प्रस्ताव पर यू-टर्न लेने के लिए राज्यपाल पर पलटवार किया और कहा कि उन्हें अपनी बात पर कायम रहना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










