ePaper

भाजपा सांसदों का दो दिवसीय ‘अभ्यास वर्ग'' शुरू, पार्टी की विचारधारा से होंगे अवगत

Updated at : 03 Aug 2019 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसदों का दो दिवसीय ‘अभ्यास वर्ग'' शुरू, पार्टी की विचारधारा से होंगे अवगत

नयी दिल्ली : भाजपा के लोकसभा और राज्‍यसभा सांसदों के लिए शनिवार को दो दिवसीय सांसद कार्यशाला ‘अभ्‍यास वर्ग’ की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम में सांसदों खास कर नये सांसदों को पार्टी की विचारधारा से लेकर संगठन के गुर सिखाये जायेंगे. पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा के लोकसभा और राज्‍यसभा सांसदों के लिए शनिवार को दो दिवसीय सांसद कार्यशाला ‘अभ्‍यास वर्ग’ की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम में सांसदों खास कर नये सांसदों को पार्टी की विचारधारा से लेकर संगठन के गुर सिखाये जायेंगे.

पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी सांसद भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे. इस कार्यक्रम में कुल नौ सत्र होंगे. अभ्यास वर्ग में बताया जायेगा कि संसद के भीतर और बाहर सांसदों का आचरण कैसा होना चाहिए. साथ ही जनता से जुड़ने के बारे में भी गुर दिये जायेंगे. सांसदों को यह भी बताया जायेगा कि जनता के बीच रहकर उनके काम करते हुए पार्टी की विचारधारा को कैसे बढ़ाया जाये. इस पर भी चर्चा होगी कि जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को संसद में कैसे रखना चाहिए.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का ‘सांसद और स्थानीय संगठन’ विषय पर संबोधन का कार्यक्रम है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ‘भारतीय राजनीति में भाजपा का योगदान’ विषय पर बात रखेंगे. सांसदों के बीच समूह परिचर्चा का सत्र भी रखा गया है. समूह परिचर्चा के निहितार्थ को संबंधित मंत्रालय को रिपोर्ट बना कर भेजा जायेगा. अभ्यास वर्ग में सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य की गयी है. पार्टी के संसदीय कार्यालय की ओर से सभी सांसदों को तीन और चार अगस्त को दिल्ली में ही रहने को कहा गया है. गौरतलब है कि इस बार भाजपा के करीब सवा सौ सांसद ऐसे हैं जो पहली बार जीतकर संसद पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola