बोले सीताराम येचुरी- समुदाय विशेष की हिंसा को बढ़ावा दे रही है भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 12:19 PM
नयी दिल्ली : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर समुदाय विशेष की हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इस मामले में प्रतिष्ठित लोगों की चिंता को केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा खारिज किये जाने की आलोचना की. विभिन्न क्षेत्रों के 49 प्रतिष्ठित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भीड़ […]
नयी दिल्ली : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर समुदाय विशेष की हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इस मामले में प्रतिष्ठित लोगों की चिंता को केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा खारिज किये जाने की आलोचना की.
विभिन्न क्षेत्रों के 49 प्रतिष्ठित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भीड़ द्वारा हिंसा सहित अन्य मुद्दों पर चिंता जतायी थी. सत्तारूढ़ भाजपा के तमाम नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मौजूदा दौर की जो सच्चाई उजागर की गयी है, सरकार उसे नकारने और खारिज करने की कोशिश कर रही है. क्योंकि सत्तारूढ़ दल की ओर से जिन ताकतों को सहायता मिल रही है, इस हिंसा को वही ताकतें बढ़ावा दे रही हैं.
आपको बता दें कि फिल्मकार श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप, मणि रत्नम, अपर्णा सेन और केतन मेहता सहित 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










