ePaper

ISRO ने ‘मिशन मंगल'' फिल्‍म के लिए अक्षय कुमार और पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

Updated at : 20 Jul 2019 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
ISRO ने ‘मिशन मंगल'' फिल्‍म के लिए अक्षय कुमार और पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

मुंबई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फिल्म ‘मिशन मंगल’ के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी मुख्य भूमिका […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फिल्म ‘मिशन मंगल’ के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं. चंद्रमा के लिए भारत के दूसरे मिशन ‘चंद्रयान-2′ के लिए पूरी तरह से तैयार इस प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को इसरो टीम के चित्रण के लिए फिल्म की प्रशंसा की.

ट्वीट में कहा गया है, ‘#मिशन मंगल का ट्रेलर खूबसूरती से भावनाओं और जुनून की झलक को दिखाता है जिसके साथ इसरो की टीम काम करती है.’ इसरो के एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘जैसा कि इसरो ने चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण की तैयारी की है, इसरो की ओर से मिशन मंगल के लिए अक्षय कुमार और टीम को शुभकामनाएं.’

इसके जवाब में अक्षय कुमार ने भी इसरो को ‘चन्द्रयान-2′ के सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और चंद्रयान-2 के लिए टीम इसरो को एक बार फिर से शुभकामनाएं.’

गौरतलब है कि इसरो ‘चंद्रयान-2′ को पहले 15 जुलाई को प्रक्षेपित करने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खामी का पता चलने के बाद प्रक्षेपण को टाल दिया गया था. इसरो ने अब इसके प्रक्षेपण की तिथि 22 जुलाई निर्धारित की है. ‘मिशन मंगल’ में अक्षय ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभायी है, जो अपने सहकर्मियों के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में अंतरिक्ष यान भेजने के लिए भारत के मिशन को अंजाम देता है.

जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म, वास्तविक जीवन के वैज्ञानिकों पर आधारित है, जिन्होंने 2013 में इसरो द्वारा प्रक्षेपित किये गये भारत के पहले अंतरग्रहीय अभियान, मार्स ऑर्बिटर मिशन (मॉम) में योगदान दिया था, जो मंगलयान के रूप में प्रसिद्ध है. केप ऑफ गुड फिल्म्स, होप प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola