ePaper

पेशी के लिए अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी, कहा- BJP-RSS के खिलाफ जारी रहेगी वैचारिक लड़ाई

Updated at : 12 Jul 2019 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
पेशी के लिए अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी, कहा-  BJP-RSS के खिलाफ जारी रहेगी वैचारिक लड़ाई

अहमदाबादः मुंबई और पटना के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को अहमदाबाद की स्थानीय कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंच चुके हैं. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. राहुल गांधी पर नोटबंदी के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर अहमदाबाद में मानहानि का मामला […]

विज्ञापन

अहमदाबादः मुंबई और पटना के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को अहमदाबाद की स्थानीय कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंच चुके हैं. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. राहुल गांधी पर नोटबंदी के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर अहमदाबाद में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले की आज सुनवाई होगी.

अहमदाबाद पहुंचने से पहले पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी और आसएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘आज मैं अहमदाबाद में हूं. मेरे खिलाफ बीजेपी और आरएसएस ने केस दर्ज करवाया है. मैं उन्हें (बीजेपी) मंच और अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं. इस मंच के जरिए मैं उनके खिलाफ अपनी वैचारिक लड़ाई को जनता के बीच ले जाऊंगा. सत्यमेव जयते.

नोटबंदी के दौरान राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) पर 745 करोड़ रुपये की ब्लैकमनी को व्हाइट कराने का आरोप लगाया था. इसके बाद एडीसी बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola