दिल्ली:हमलावरों ने मणिपुरी युवक को बुरी तरह पीटा,मौत

Updated at : 21 Jul 2014 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली:हमलावरों ने मणिपुरी युवक को बुरी तरह पीटा,मौत

नयी दिल्ली:दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में आज जड़के कुछ लोगों ने एक मणिपुरी युवक को अपना निशाना बनाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कॉल सेंटर में काम करता था. जब वह काम करके लौट रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया. उन्‍होंने युवक को इतनी बुरी तरह पीटा की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में आज जड़के कुछ लोगों ने एक मणिपुरी युवक को अपना निशाना बनाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कॉल सेंटर में काम करता था. जब वह काम करके लौट रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया.

उन्‍होंने युवक को इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी मौत हो गई. घटना के बाद दिल्ली में रह रहे नार्थ इस्ट के लोगों के बीच काफी रोष देखने को मिल रहा है.युवक की आयु 30 वर्ष बताई जा रही है. मृतक की पहचान सलोनी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सलोनी के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलोनी मुनीरका इलाके में रहता था और दिल्ली के एक बीपीओ फर्म में काम करता था.

पुलिस ने आज बताया कि कल रात कोटला मुबारकपुर में अपने एक दोस्त के घर से जब पीडित शलोनी वापस लौट रहा था, उसी समय पांच-छह लोगों का एक समूह घटनास्थल पर कार से पहुंचा और उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि उसे एम्स के ट्रामा सेन्टर ले जाया गया जहां उसने दम तोड दिया.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बीएस जयसवाल ने कहा, ‘‘हम लोगों ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं. उस पर पांच-छह लोगों ने हमला किया. पीडित की ओर से उकसावे की कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग हमलावरों की पहचान और घटनाक्रम के सही अनुक्रम का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं.’’ शलोनी मुनिरका में रहता था और बेरोजागर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola