दो सप्ताह और बारिश नहीं हुई तो देश में पड़ेगा सूखा, अब तक 38% कम बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मॉनसून सीजन के लगातार चौथे सप्ताह में भी बारिश कम देखने को मिली है. ऐसे में दो सप्ताह और बारिश नहीं हुई, तो देश में सूखा पड़ने की आशंका जतायी जा रही है. देश में अब तक (एक से 23 जून तक) औसत बारिश केवल 70.9 मिमी ही दर्ज की गयी है, […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मॉनसून सीजन के लगातार चौथे सप्ताह में भी बारिश कम देखने को मिली है. ऐसे में दो सप्ताह और बारिश नहीं हुई, तो देश में सूखा पड़ने की आशंका जतायी जा रही है. देश में अब तक (एक से 23 जून तक) औसत बारिश केवल 70.9 मिमी ही दर्ज की गयी है, जबकि इस समय तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 114.2 मिमी है. यह सामान्य से 38 फीसदी कम है.
इंडिट्रेड डेरिवेटिव्स एंड कमोडिटीज के हरीश गलीपेल्ली ने बताया कि यदि मॉनसून दो से तीन सप्ताह के भीतर वापसी नहीं करता है, तो फिर पूरा सीजन ही बेकार हो सकता है. झारखंड में 53%, पश्चिम बंगाल में 51%, बिहार में 34 फीसदी कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग हर राज्य में औसत से कम बारिश दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










