13 अगस्त की टॉप 20 खबरें: इमरान खान की मौत की अफवाह, CJP ने जंतर-मंतर पार्ट-2 का किया ऐलान; झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी

Updated:
विज्ञापन

इमरान खान की फाइल फोटो, PHOTO एक्स

13 August Top 20 News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मौत की अफवाह एक बार फिर से फैलाई गई है. इस बार पाकिस्तान के एक पत्रकार ने दावा किया है कि जेल में बंद इमरान की मौत हो चुकी है. हालांकि पाकिस्तानी सेना ने दावे को फर्जी बताया है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पार्ट-2 का ऐलान कर दिया है. इधर झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत? पत्रकार के दावे की पाकिस्तानी सेना ने बताई सच्चाई

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो गई? एक पत्रकार के सनसनीखेज दावे ने खूब सुर्खियां बटोरीं. पाकिस्तानी सेना ने बताया कि सच्चाई आखिर है क्या. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी; प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पलामू के पाटन थाने में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विनय विश्वकर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो मैं भी अनशन पर बैठूंगा

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया. उन्होंने राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर छात्रों की जायज मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है, अन्यथा वह स्वयं अनशन पर बैठने की घोषणा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. जस्टिस यशवंत वर्मा पर चलेगा महाभियोग: जांच कमेटी ने अधजली नकदी कांड में पाया दोषी, रिपोर्ट संसद में पेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से नकदी बरामद होने के मामले में जांच रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गई है. तीन सदस्यीय जांच समिति ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही पाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. जानिए क्यों एन चंद्रशेखरन ने छोड़ दिया टाटा संस का पद, कही ये बात

N Chandrasekaran कौन हैं? TCS से Tata Sons के चेयरमैन तक का सफर, पद छोड़ने की वजह, कार्यकाल, उपलब्धियां और अब Tata Group की कमान कौन संभालेगा, जानें पूरी कहानी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति

झारखंड हाईकोर्ट ने जगन्नाथपुर मंदिर की न्यास समिति को लेकर चल रहे विवाद पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से पेश की स्कीम के अध्ययन के लिए समिति का गठन किया है. इसमें महाधिवक्ता रोहितश्व राय को अध्यक्ष बनाया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. 15 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेगी CJP: अभिजीत दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर सीजन 2 बहुत जल्द

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि 'जंतर-मंतर' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. उन्होंने बीजेपी पर लोगों को धमकाने और मीटिंग के लिए हॉल न देने का गंभीर आरोप भी लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. 'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में चर्चा के लिए तैयार. उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू करे, तो वे अगले दिन 3 बजे तक सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. यह तय विपक्ष को करना है कि वे चर्चा चाहते हैं या हंगामा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. स्पाइसजेट की फ्लाइट में मची चीख-पुकार, सांस लेने में दिक्कत के बाद यात्रियों का हंगामा, रनवे से लौटा विमान

स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 105 में मंगलवार रात तकनीकी समस्या होने के बावजूद उसे उड़ान के लिए तैयार करने पर कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ी और उनके हंगामे के बाद रनवे से फ्लाइट को वापस किया गया. बाद में दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करके यात्रियों को दिल्ली से पुणे भेजा गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन: मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 7 घायल

मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन हुआ. हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 224 लोग थे सवार

कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. राहत की बात यह रही कि फ्लाइट में सवार सभी 224 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. Delimitation: सीएम विजय ने लोकसभा की 543 सीटें फ्रीज करने का प्रस्ताव पास किया

तमिलनाडु विधानसभा ने लोकसभा की 543 सीटों को फ्रीज रखने का प्रस्ताव पारित किया. प्रस्ताव में 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन और 2029 से महिला आरक्षण लागू करने की मांग की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. बंगाल में भारत विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बनगांव से संदिग्ध आईएसआई एजेंट और पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ को गिरफ्तार किया है. नेपाल के रास्ते भारत में घुसा यह संदिग्ध कथित तौर पर सेना की जासूसी कर रहा था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. ममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्द

कलकत्ता हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने तृणमूल कांग्रेस के शासन काल के नये नियमों के तहत जारी सभी ओबीसी प्रमाण पत्रों को रद्द कर दिया है. OBC-A और OBC-B कैटेगरी खत्म, अब सभी ‘जनरल’ माने जायेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र: 13,14,15,16, 17 और 18 अगस्त को भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान इसके और मजबूत होकर वेल-मार्क लो प्रेशर और उसके अगले 24 घंटों में गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. राहुल गांधी, नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- पाकिस्तान से लव स्टोरी कब खत्म होगी?

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने झारखंड में जारी छात्र आंदोलन की अनदेखी करने पर राहुल गांधी, नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने पूछा- इन लोगों का पाकिस्ताल प्रेम खत्म होगा? पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. पाकिस्तान दौरे पर क्लिंटन की सुरक्षा का 26 साल पुराना राज खुला, पत्रकार ने बताया कैसे रचा गया था डमी विमान का खेल

26 साल बाद अमेरिकी पत्रकार सुसान पेज ने बिल क्लिंटन के 2000 के पाकिस्तान दौरे से जुड़ा एक गोपनीय सुरक्षा ऑपरेशन उजागर किया है. जानिए कैसे क्लिंटन की सुरक्षा के लिए डिकॉय (डमी) विमान का इस्तेमाल किया गया और पत्रकारों को भी गुप्त जानकारी दी गई थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. डोनाल्ड ट्रंप का दावा, होर्मुज में अमेरिकी नौसेना ने खड़ी की स्टील की दीवार; कहा- तेहरान कुछ नहीं कर सकता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है और वह इसे बनाए रखेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, इस विभाग में 221 नए पदों को मंजूरी, 2031 तक चलेगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का विस्तार, युवाओं को एआई और ड्रोन तकनीक की ट्रेनिंग, सोलर पैनल पर एक्स्ट्रा सब्सिडी, बायोगैस प्लांट और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे कई बड़े फैसले शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. लोकसभा में केरल को ‘केरलम’ करने वाला बिल पास, जानिए किसी राज्य के नाम बदलने को लेकर क्या है नियम

केरल का नाम Kerala से बदलकर Keralam करने की तैयारी है. लोकसभा ने नाम बदलने वाला बिल पास कर दिया है और अब इसे राज्यसभा व राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है. आखिर केरल अपना नाम क्यों बदलना चाहता है? Kerala और Keralam में क्या फर्क है और इस नाम की कहानी कितनी पुरानी है? आसान भाषा में जानिए पूरी कहानी और संविधान में नाम बदलने की क्या है प्रक्रिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola