'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा

Updated:
विज्ञापन

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में चर्चा के लिए तैयार. उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू करे, तो वे अगले दिन 3 बजे तक सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. यह तय विपक्ष को करना है कि वे चर्चा चाहते हैं या हंगामा.

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को संसद में गंभीर मुद्दे पर चर्चा की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दे, इसके बाद 3 बजे से चर्चा शुरू की जा सकती है और वह अगले दिन 3 बजे तक सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं.

अमित शाह ने कहा कि संसद में चर्चा के लिए तय नियम और प्रक्रियाएं हैं. उन्होंने विपक्ष की केवल बयान देने की मांग पर कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर सिर्फ बयान देकर चर्चा नहीं हो सकती. संसद में किसी विषय पर विस्तार से चर्चा होती है.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी बना रहे नयी औद्योगिक नीति, बंगाल में निवेश व उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी

रात भर चर्चा को तैयार अमित शाह

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर चर्चा रातभर भी जारी रखी जा सकती है और अगर अध्यक्ष अनुमति दें तो प्रश्नकाल को भी स्थगित किया जा सकता है. शाह ने कहा कि वह पूरी चर्चा के दौरान खुद मौजूद रहेंगे, सभी मुद्दों पर नोट्स लेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें: Delimitation: सीएम विजन ने लोकसभा की 543 सीटें फ्रीज करने का प्रस्ताव पास किया

गृह मंत्री ने विपक्ष से कहा कि अब उसे तय करना है कि वह संसद में चर्चा चाहता है या सिर्फ हंगामा करना चाहता है. उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा से पूरे मामले की सच्चाई देश की जनता के सामने स्पष्ट हो जाएगी.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola