पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत? पत्रकार के दावे की पाकिस्तानी सेना ने बताई सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फोटो : Wikipedia)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो गई? एक पत्रकार के सनसनीखेज दावे ने खूब सुर्खियां बटोरीं. पाकिस्तानी सेना ने बताया कि सच्चाई आखिर है क्या.

विज्ञापन

Imran Khan death news : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से इस्लामाबाद की जेल में बंद हैं. पाकिस्तान सहित भारत में भी यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की मौत हो गई. एक पत्रकार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इमरान खान की हिरासत में मौत हो गई है. हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने पूर्व पीएम की मौत की खबर को अफवाह करार देते हुए खारिज कर दिया. जिसके बाद खबर देने वाले पत्रकार वजाहत सईद खान ने भी अपनी रिपोर्ट पर सफाई दी; और माना कि उनके सूत्रों ने इमरान खान की मौत की पुष्टि नहीं की थी.

विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने जताई थी गंभीर चिंता

वजाहत के मुताबिक, पाकिस्तान सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने इमरान खान की हालत और उनके भविष्य को लेकर गंभीर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने ऐसी आशंका जरूर जताई थी कि हालात बेहद खराब हो सकते हैं, लेकिन उनके पास इमरान की मौत का कोई सबूत नहीं था. पत्रकार ने कहा कि उनकी रिपोर्ट का मकसद अधिकारियों पर इमरान के जिंदा होने का सबूत देने का दबाव बनाना था.

पाक सेना ने रिपोर्ट को बताया झूठा

विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इमरान खान की मौत की खबरों को खारिज कर दिया. सेना ने रिपोर्ट को गलत बताया. इसके बाद वजाहत ने भी कहा कि उन्हें खुशी है कि ISPR ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी, क्योंकि इससे कम से कम यह साफ हुआ कि इमरान खान की स्थिति को लेकर सेना ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया है.

लंबे समय से जेल में हैं इमरान खान

72 वर्षीय इमरान खान 2028 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे. अप्रैल 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए. मई 2023 में गिरफ्तारी और अगस्त 2023 में दोबारा गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद हैं. कुछ मामलों में राहत मिलने के बावजूद दूसरे मुकदमों के कारण उनकी रिहाई नहीं हुई. फिलहाल वह अल-कादिर ट्रसंट मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं. मौत की खबर के खारिज होने के बावजूद इस पूरे विवाद ने एक बार फिर इमरान खान की जेल में स्थिति और उनके आसपास बरती जा रही गोपनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also read : पाकिस्तान दौरे पर क्लिंटन की सुरक्षा का 26 साल पुराना राज खुला, पत्रकार ने बताया कैसे रचा गया था डमी विमान का खेल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola