100% टैरिफ की धमकी के बीच ट्रंप-मोदी पर US का भरोसा, नवारो बोले- मिलकर सुलझा लेंगे
पीएम मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)
रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा बढ़ गया है. अमेरिकी सीनेट ने लिंडसे ग्राहम बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले टॉप पांच देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है. इस लिस्ट में भारत भी शामिल हैं.
भारत पर लिंडसे ग्राहम बिल के तहत संभावित अमेरिकी टैरिफ को लेकर पूछे गए सवाल पर व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे को मिलकर सुलझा लेंगे. उनका यह बयान भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की आशंका के बीच आया है.
“अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छे कामकाजी रिश्ते हैं. दोनों नेता इस मुद्दे को आपस में सुलझा लेंगे. मैं इसमें दखल नहीं देना चाहता.” व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने यह बात रूस से जुड़े प्रतिबंध विधेयक पर पूछे गए सवाल के जवाब में कही.
इस विधेयक का नाम दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर रखा गया है. इसके तहत रूस से कच्चा तेल और नेचुरल गैस खरीदने वाले टॉप पांच देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है. इनमें भारत और चीन भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: रूस से तेल-गैस खरीदा तो 100% तक टैरिफ, भारत समेत 5 देशों पर खतरा, अमेरिकी सीनेट से बिल पास
रूस पर प्रतिबंधों से जुड़े इस विधेयक को सीनेट में मंजूरी दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के कुछ दिनों बाद मिली. निधन से एक दिन पहले ग्राहम ने बताया था कि सरकार और बिल के प्रमुख समर्थक सीनेटरों के बीच इसे लेकर सहमति बन गई है. CNN के मुताबिक, ग्राहम के वॉशिंगटन में अंतिम संस्कार के कुछ घंटों बाद सीनेट ने बिल पर पहली प्रोसिजरल वोटिंग की थी.
ये भी पढ़ें: एक ओर PM मोदी की तारीफ, दूसरी ओर भारत को ताना; IND-US ट्रेड डील बातचीत के बीच ट्रंप का दोहरा खेल
अमेरिकी सीनेट से बिल पास होने का मतलब यह नहीं है कि भारत पर तुरंत 100 फीसदी टैरिफ लग जाएगा. इसे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से मंजूरी मिलनी होगी और फिर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर जरूरी होंगे. इसके बाद भी टैरिफ लागू करने के लिए सरकार को कुछ और कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










