ePaper

पीएम मोदी ने योग को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कृत लोगों को दी बधाई

Updated at : 22 Jun 2019 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने योग को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कृत लोगों को दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को योग के संवर्धन एवं विकास के लिए उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि योग को और लोग अपनाएं तथा ग्रह (पृथ्वी) ज्यादा स्वस्थ हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हमें उनके काम पर बेहद गर्व है. मोदी ने ट्विटर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को योग के संवर्धन एवं विकास के लिए उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि योग को और लोग अपनाएं तथा ग्रह (पृथ्वी) ज्यादा स्वस्थ हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हमें उनके काम पर बेहद गर्व है. मोदी ने ट्विटर पर स्पैनिश, फ्रेंच, अरबी, रूसी, जापानी और अंग्रेजी भाषा में बधाई संदेश पोस्ट किये.

इसे भी देखें : योग से बनाएं सेहत के साथ सफलता का संयोग

मोदी ने कहा कि 1980 में स्थापित जापान योग निकेतन ने समूचे जापान में योग को लोकप्रिय बनाया. वह कई योग प्रशिक्षण केंद्रों और पाठ्यक्रमों का संचालन करता है. यहां जापानी समाज के सभी वर्ग के लोग पहुंचते हैं. स्वामी सत्यानंद सरस्वती द्वारा स्थापित मुंगेर का बिहार योग विद्यालय 50 सालों से ज्यादा समय से सक्रिय रूप से काम कर रहा है.

मोदी ने कहा कि उन्होंने प्राचीन ज्ञान को फिटनेस में सुधार के लिए आधुनिक प्रवृत्तियों को शामिल किया. उनके योग कार्यक्रम और प्रकाशन काफी लोकप्रिय हैं. प्रधानमंत्री ने एंटोनिएट्टा रोज्जी का भी उल्लेख किया जो इटली से हैं और चार दशक से ज्यादा समय से योग कर रही हैं. उन्होंने सर्व योग इंटरनेशनल की स्थापना की और योग को समूचे यूरोप में लोकप्रिय किया.

उन्होंने ट्वीट किया कि हमें उनके जैसे समर्पित लोगों पर गर्व है. प्रधानमंत्री ने गुजरात के लिंबडी से आने वाले स्वामी राजर्षि मुनी की भी प्रशंसा की, जिन्होंने योग के प्रसार के लिए उल्लेखनीय काम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola