चंद्रबाबू पहुंचे राहुल के पास, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Updated at : 18 May 2019 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
चंद्रबाबू पहुंचे राहुल के पास, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली : तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूत बनाने पर चर्चा की. कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात करने से पहले नायडू ने भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूत बनाने पर चर्चा की. कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात करने से पहले नायडू ने भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की.

नायडू भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहे हैं. नायडू का आज दिन में यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात का कार्यक्रम है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का शाम में लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है.

सूत्रों ने बताया कि गांधी के साथ एक घंटे तक चली बैठक में नायडू ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एक साथ लाने की जरुरत पर चर्चा की. सूत्रों ने बताया कि नायडू ने गांधी से यह भी कहा कि अगर भाजपा को पर्याप्त सीटें नहीं मिलती और फिर भी सरकार बनाने का दावा करती है तो ऐसी स्थिति में रणनीति तैयार रखो.

उन्होंने बताया कि नायडू इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ भी फोन पर संपर्क में हैं. नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि न केवल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बल्कि भगवा पार्टी के खिलाफ किसी भी पार्टी का महागठबंधन में स्वागत है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही माकपा नेता सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की.

आपको बता दें कि सात चरणों का चुनाव रविवार को खत्म हो जाएगा और मतगणना 23 मई को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola