ePaper

81-वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या

Updated at : 09 Jul 2014 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
81-वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या

नयी दिल्ली:नई दिल्ली के पॉश इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 81-वर्षीय बुजुर्ग महिला का रेप करने के बाद हत्या कर दी गई. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पेशे से पत्रकार रह चुकीं रेखा दुग्गल की हत्या से पहले उनके साथ रेप किया गया था. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:नई दिल्ली के पॉश इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 81-वर्षीय बुजुर्ग महिला का रेप करने के बाद हत्या कर दी गई. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पेशे से पत्रकार रह चुकीं रेखा दुग्गल की हत्या से पहले उनके साथ रेप किया गया था. महिला की हत्या का शक उनके नौकर पर ही है. घर के बिस्तर से महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है. शव के गले में एक जला हुआ दुपट्टा लिपटा हुआ पाया गया.

रेखा दुग्गल की हत्या और रेप का आरोप उनके नौकर पर ही है. पुलिस के मुताबिक, नौकर ने अपना जुर्म कबूल लिया है. रेखा 1952 में पंजाब यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता के पहले बैच की छात्रा थीं. रेखा के पति भी जाने-माने पत्रकार रहे हैं. वह 8 साल पहले गुजर चुके हैं. उनकी दो बेटियां हैं, एक अमेरिका में और एक दिल्ली में ही रहती है. जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त महिला घर पर अकेली थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola