18 अप्रैल का इतिहास : देशवासियों को आजादी के मायने समझाने वाले तात्या टोपे का बलिदान दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 11:23 AM
नयी दिल्ली: देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले कई बड़े नामों में एक और नाम तात्या टोपे का भी है जिन्होंने देश में न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया और गुलामी को अपनी नियती मान चुकी पूरे देश की जनता को […]
नयी दिल्ली: देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले कई बड़े नामों में एक और नाम तात्या टोपे का भी है जिन्होंने देश में न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया और गुलामी को अपनी नियती मान चुकी पूरे देश की जनता को यह बताया कि आजादी क्या होती है और उसे हासिल करना कितना जरूरी है. बहुत कम लोगों को मालूम है कि तात्या टोपे का असली नाम रामचंद्र रघुनाथ टोपे था.
इसके अलावा देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. जिनमें जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन शामिल है. देश दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
1612 : शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया.
1859 : देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया.
1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए.
1917 : गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरूआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया.
1948: हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस की स्थापना.
1950 : विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया.
1955 : जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन.
1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया.
1971 : भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा. इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया.
1978 : आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन.
1980: जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया.
1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया.
1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला.
1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा.
1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना.
1991 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे.
2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद.
2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला.
2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










