ePaper

AAP सरकार की विकास में कोई दिलचस्पी नहीं : पुरी

Updated at : 14 Apr 2019 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
AAP सरकार की विकास में कोई दिलचस्पी नहीं : पुरी

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने अगर कर्मठता से काम किया होता तो उसे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इतनी बेताबी नहीं होती. केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम करने के आम सरकार के दावों को भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने अगर कर्मठता से काम किया होता तो उसे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इतनी बेताबी नहीं होती. केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम करने के आम सरकार के दावों को भी खारिज किया और कहा कि इसने सत्ता में आने के बाद से एक भी स्कूल नहीं खोला है.

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां जानना चाहते हैं. पुरी ने कहा, “उनकी (आप) विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनका रवैया अलग है…अगर उन्होंने दिल्ली में मेहनत से काम किया होता तो वे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए इतने उतावले नहीं होते.”

आप नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा था कि आप भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को हराने में सक्षम है और कांग्रेस के साथ गठबंधन तभी संभव है जब वह लोकसभा की 33 सीटें देने पर राजी हो जाएं. कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह दिल्ली में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी लेकिन यह भी कहा था कि वह आप के साथ गठबंधन को तैयार है बशर्ते यह सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित रहे.

पुरी ने अपने मंत्रालय की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों पर केजरीवाल द्वारा “बाधा” डाले जाने का भी आरोप लगाया फिर चाहे वह आरआरटीएस परियोजनाएं हों या मेट्रो फेज-4 हो. साथ ही उन्होंने आप सरकार पर दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के नियमन पर काम करने की मंशा नहीं होने का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola