जम्मू-कश्मीर : शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के गाहंद क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के गाहंद क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी करके शनिवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल आतंकवादियों की तलाश कर ही रहे थे कि आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी और दो आतंकी मारे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




