मौसम: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर, बारिश का अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert For Next Few Days

कहां होगी बारिश ? जानें (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के असर से 7 से 12 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के अलावा बर्फबारी होने की संभावना है. जानें वेदर को लेकर और क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Weather Forecast : IMD के अनुसार, 7 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 7 से 12 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

7 से 9 मार्च के दौरान ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा तक की तेज हवा चलने की संभावना है. 8 से 10 मार्च के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में हल्की बारिश के आसार हैं. 8 से 12 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में, 9 से 12 मार्च के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहेगा. 7 मार्च को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा. 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान में ऊष्ण लहर चलने की प्रबल संभावना मौसम विभाग के द्वारा व्यक्त की गई है. राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. वर्तमान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सिसय ऊपर दर्ज किये जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : 7-8-9-10-11 और 12 मार्च तक बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, मौसम अपटेड

झारखंड में 10 मार्च तक बारिश के आसार

एक बार फिर झारखंड का मौसम बदल सकता है. 7 मार्च से राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग, खासकर रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह आदि इलाकों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. यहां मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आठ, नौ और 10 मार्च को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग, दक्षिणी भाग और मध्य भाग में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं.

मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola