ओडिशा के इन इलाकों में शून्य प्रतिशत मतदान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुवनेश्वर : ओडिशा में गुरुवार को पहले चरण में मतदान हिंसामुक्त रहा, लेकिन मलकानगिरी जिले के कुछ माओवाद प्रभावित इलाकों में शून्य प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इसके अलावा कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने स्थानीय मांगों को लेकर चुनावों का बहिष्कार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मलकानगिरी जिले के […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओडिशा में गुरुवार को पहले चरण में मतदान हिंसामुक्त रहा, लेकिन मलकानगिरी जिले के कुछ माओवाद प्रभावित इलाकों में शून्य प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इसके अलावा कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने स्थानीय मांगों को लेकर चुनावों का बहिष्कार किया.

विज्ञापन

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा इलाके में लगभग एक दर्जन मतदान केन्द्रों पर "शून्य प्रतिशत मतदान" दर्ज किया गया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सुरेंद्र कुमार ने कहा, "हां, हमें कुछ मुद्दों पर ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार की रिपोर्ट मिली हैं, जबकि मलकानगिरी जिले के कुछ नक्सल प्रभावित इलाकों में शून्य मतदान दर्ज किया गया."

मलकानगिरी जिला प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि चित्रकोंडा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर लोग मतदान करने नहीं आए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola