गुजरात लोकसभा चुनाव: पांच उम्मीवारों को छोड़कर कांग्रेस, भाजपा के सभी उम्मीदवार हैं करोड़पति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2019 1:24 PM
अहमदाबाद : गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किये गये शपथ पत्रों से यह जानकारी सामने आयी है. एक करोड़ रुपये से कम आय वाले पांच में से चार उम्मीदवार जनजातीय […]
अहमदाबाद : गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किये गये शपथ पत्रों से यह जानकारी सामने आयी है. एक करोड़ रुपये से कम आय वाले पांच में से चार उम्मीदवार जनजातीय समुदाय से संबंध रखते हैं. दोनों दलों के सबसे अमीर उम्मीदवारों में कांग्रेस के मेहसाणा से उम्मीदवार अम्बालाल पटेल शामिल हैं, जिनकी घोषित पूंजी 69.9 करोड़ रुपये है.
भाजपा उम्मीदवार और नवसारी से मौजूदा सांसद चंद्रकांत पटेल की घोषित पूंजी 44.6 करोड़ रुपये हैं. जामनगर से भाजपा सांसद पूनम मादम की घोषित पूंजी 42.7 करोड़ रुपये है. वह इस बार भी जामनगर से चुनाव लड़ रही हैं. मेहसाणा से भाजपा की उम्मीदवार शारदाबेन पटेल के पास 44 करोड़ रुपये की पूंजी है. रमेश धाडुक ने 35.75 करोड़ रुपये की पूंजी की घोषणा की है. कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो उम्मीदवारों की घोषित पूंजी एक करोड़ रुपये से कम है.
भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा की घोषित पूंजी 68.35 लाख रुपये, कांग्रेस उम्मीदवार शेरखान पठान की घोषित पूंजी 33.4 लाख रुपये, कच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार नरेश माहेश्वरी की कुल पूंजी 38.13 लाख रुपये, भाजपा उम्मीदवार गीताबेन राठवा की घोषित पूंजी 86.3 लाख रुपये अैर कांग्रेस उम्मीदवार जीतू चौधरी की कुल घोषित पूंजी 66.1 लाख रुपये है.
कुल पूंजी में उम्मीदवारों, उनके जीवनसाथियों एवं आश्रितों की चल एवं अचल संपत्ति शामिल होती है. गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए 573 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां 23 अप्रैल को चुनाव होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










