रोज छात्रा का पीछा करता था शख्‍स, एक दिन घर में घुसकर जिंदा जला दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 1:26 PM

विज्ञापन

त्रिशूर : केरल के त्रिशूर में एक व्यक्ति ने इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय एक छात्रा को उसके घर में जिंदा जला दिया. व्यक्ति कथित तौर पर छात्रा का पीछा करता था. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रारंभिक खबरों में बताया गया है कि छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और पास में रहने वाले […]

विज्ञापन

त्रिशूर : केरल के त्रिशूर में एक व्यक्ति ने इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय एक छात्रा को उसके घर में जिंदा जला दिया. व्यक्ति कथित तौर पर छात्रा का पीछा करता था. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रारंभिक खबरों में बताया गया है कि छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदार घर पहुंचे और बाथरूम में छात्रा को जलते हुए देखा.

स्थानीय विधायक के. राजन ने बताया कि संदेह है कि आरोपी नीतीश (32) पिछले दरवाजे से घर में घुसा.

उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में केवल छात्रा और उसकी दादी मौजूद थी. यहां चर्चा कर दें कि पिछले महीने ही तिरुवल्ला में एक युवक ने एक कॉलेज छात्रा को जिंदा जलाकर मार डाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola