तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा मंजूर

Updated:
विज्ञापन
Annamalai Quits BJP

अमित शाह (बाएं) के. अन्नामलाई (दाएं)

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

विज्ञापन

तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जिसे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया. ऐसा बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने हाल में दिल्ली यात्रा के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

अन्नामलाई इस्तीफे की संभावना और नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली आए थे.

अन्नामलाई के बीजेपी छोड़कर अपनी नयी पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्रन ने गुरुवार (4 जून) को कहा था कि उनके (अन्नामलाई) इस्तीफे की खबरें निराधार हैं. नागेंद्रन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुझे अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है. हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. अन्नामलाई ने किसी से भी नयी पार्टी बनाने के बारे में बात नहीं की है. इस बारे में हमारी उनसे बात नहीं हुई है ना ही उन्होंने हमसे कुछ कहा है.

यह भी पढ़ें : अमित शाह और नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई, जल्द कर सकते हैं बीजेपी छोड़ने की घोषणा

अमित शाह से मिले थे अन्नामलाई

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अन्नामलाई ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. यह मुलाकात ऐसे समय हुई, जब उनके बीजेपी छोड़कर अपनी नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलें लगाई जा रही थी. हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया कि बैठक में क्या चर्चा हुई.

क्या अन्नामलाई थे बीजेपी के फैसले से नाराज?

खबरों के अनुसार, के. अन्नामलाई नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने और विधानसभा चुनाव से पहले एआईएडीएमके के साथ गठबंधन के फैसले से नाराज बताए जा रहे थे. माना जा रहा था कि इसी के बाद पार्टी में उनकी असहमति बढ़ी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola