गृहमंत्री ने जमाखोरों पर कडी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

Published at :03 Jul 2014 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
गृहमंत्री ने जमाखोरों पर कडी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली: कल आलू प्याज को एपीएमसी एक्ट के दायरे से बाहर करने के फैसले के बाद आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में प्याज और आलू समेत आवश्यक जिंसों की जमाखोरी करने वालों पर कडी कार्रवाई का निर्देश दिया और प्रशासन से कहा कि मूल्य नियंत्रण के लिए कदम उठाये. दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कल आलू प्याज को एपीएमसी एक्ट के दायरे से बाहर करने के फैसले के बाद आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में प्याज और आलू समेत आवश्यक जिंसों की जमाखोरी करने वालों पर कडी कार्रवाई का निर्देश दिया और प्रशासन से कहा कि मूल्य नियंत्रण के लिए कदम उठाये.

दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग, मुख्य सचिव एस के श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी और अन्य के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद गृह-मंत्रालय का यह निर्देश आया.सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में मंहगाई का जायजा लिया और निर्देश दिया कि आवश्यक जिंसों की कीमत पर नियंत्रण के लिए हर पहल करनी चाहिए और जमाखोरों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जानी चाहिये.

राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन है और फिलहाल इसका प्रशासनिक नियंत्रण गृह मंत्रालय के अधीन है. जंग ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि बैठक का आयोजन मुख्य तौर पर स्थिति की समीक्षा करने और मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण के उपायों के लिये किया गया.

उन्होंने कहा ‘‘हम पिछले महीने से इस समस्या पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं. मोबाइल वैन की व्यवस्था, सफल की दुकानों की संख्या बढाने जैसी कई पहलें की गई हैं.’’ पुलिस आयुक्त बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस नागरिक प्रशासन में हर तरह की सहायता प्रदान करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola