हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को झुका दिया : लोकसभा अध्यक्ष

इंदौर : पाकिस्तान में बंदी बनाये गये विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वापसी के लिये भारतीय प्रयासों पर प्रसन्नता जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि देश के वीर सैनिकों ने पड़ोसी मुल्क को दबाव में लाकर उसे झुका दिया. भारतीय वायुसेना के पायलट की रिहाई से पहले महाजन ने यहां […]
इंदौर : पाकिस्तान में बंदी बनाये गये विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वापसी के लिये भारतीय प्रयासों पर प्रसन्नता जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि देश के वीर सैनिकों ने पड़ोसी मुल्क को दबाव में लाकर उसे झुका दिया.
भारतीय वायुसेना के पायलट की रिहाई से पहले महाजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारे देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब पाकिस्तान में फंसे किसी भारतीय सैनिक की इस तरह वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ . हम समझ सकते हैं कि हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को झुका दिया और पड़ोसी देश दबाव में आ गया." उन्होंने अभिनंदन की रिहाई के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




