ePaper

राष्ट्रपति ने दी स्टाम्प एक्ट में बदलाव को मंजूरी

Updated at : 21 Feb 2019 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने दी स्टाम्प एक्ट में बदलाव को मंजूरी

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 में बदलाव को मंजूरी दी. इससे स्टाम्प शुल्क वसूलने की प्रणाली तार्किक एवं सरल बनेगी तथा कर चोरी को रोकने में मदद मिलेगी. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है. भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 में वित्त अधिनियम 2019 के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 में बदलाव को मंजूरी दी. इससे स्टाम्प शुल्क वसूलने की प्रणाली तार्किक एवं सरल बनेगी तथा कर चोरी को रोकने में मदद मिलेगी.

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है. भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 में वित्त अधिनियम 2019 के जरिये संशोधन किया गया. वित्त अधिनियम 2019 को संसद की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है.

मंत्रालय ने कहा, इससे कर संग्रह की लागत कम होगी तथा राजस्व का संग्रह बढ़ेगा. केंद्रीयकृत संग्रह प्रणाली अपनाने से न केवल अधिक राजस्व की उम्मीद है बल्कि इससे राज्यों द्वारा राजस्व जमा करने में स्थायित्व भी आएगा.

उसने कहा, इस प्रणाली से देश के हर हिस्से में शेयर बाजार तथा शेयर संस्कृति विकसित करने में मदद मिलेगी. यह संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola