राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले-बिना रोजगार के ही भारत में हो रहा विकास

Updated at : 19 Feb 2019 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले-बिना रोजगार के ही भारत में हो रहा विकास

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इस वक्त देश में रोजगार सृजन के बिना विकास हो रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों से आये छोटे कारोबारियों से लंच पर मुलाकात के दौरान गांधी ने यह भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इस वक्त देश में रोजगार सृजन के बिना विकास हो रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों से आये छोटे कारोबारियों से लंच पर मुलाकात के दौरान गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बड़े कारोबारियों को धन उपलब्ध करा रही है, जबकि अधिकतर नौकरियां छोटे एवं मझोले कारोबारी पैदा करते हैं.

इसे भी देखें : बोले राहुल गांधी- मोदी की नीति के कारण जल रहा है कश्‍मीर

उन्होंने कहा कि अगर आप टीवी चैनलों पर होने वाली बहस को देखें, तो पता चलता है कि हर कोई विकास के बारे में बात कर रहा है. भारत 7-8 फीसदी की विकास दर से प्रगति कर रहा है, लेकिन नौकरियां कहां हैं? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप रोजगार सृजन के बिना नौकरियां पैदा कर सकते हैं. फिलहाल, देश में यही हो रहा है. गांधी ने पूछा कि नीरव मोदी ने भारत को कितनी नौकरियां दीं? लेकिन भारत ने उसे 35,000 करोड़ रुपये दिये. जो देश में हो रहा है, यह उसका प्रमाण है.

लंच पर चली करीब 90 मिनटों की बैठक में कारोबारियों में जीएसटी तथा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. ‘अपनी बात राहुल के साथ’ कार्यक्रम के तहत गांधी समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहे हैं. इसी के तहत उन्होंने आंध्र भवन में छोटे कारोबारियों से मुलाकात की. व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी परेशानियों तथा कुछ दूसरी दिक्कतों से अवगत कराया. इस पर गांधी ने विश्वास दिलाया कि जहां भी कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां कारोबारियों को पूरी सहूलियत दी जायेगी. इससे पहले राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों से आये छात्रों से रात्रिभोज (डिनर) पर मुलाकात की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola