विनोद खन्ना की पत्नी गुरदासपुर से लड़ना चाहती हैं लोकसभा चुनाव

Updated at : 08 Feb 2019 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
विनोद खन्ना की पत्नी गुरदासपुर से लड़ना चाहती हैं लोकसभा चुनाव

चंडीगढ़ : भाजपा के दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की ईच्छा जतायी है. इस सीट से उनके पति विनोद खन्ना चार बार सांसद चुने गये थे. कविता ने कहा, काफी विचार के बाद, मुझे लगा कि गुरदासपुर के लोग मुझे […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : भाजपा के दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की ईच्छा जतायी है. इस सीट से उनके पति विनोद खन्ना चार बार सांसद चुने गये थे.

कविता ने कहा, काफी विचार के बाद, मुझे लगा कि गुरदासपुर के लोग मुझे अपना सांसद देखना चाहते हैं और मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहती हूं. हालांकि, उन्होंने कहा कि गुरदासपुर सीट से प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय भाजपा लेगी. उन्होंने कहा, मैं इस जगह से 20 सालों से जुड़ी हूं. कोई लोगों की भावनाओं को समझ सकती हूं. मुझे लगता है कि वे मुझे अपना सांसद बनाना चाहेंगे. अगर (गुरदासपुर से) प्रत्याशी बनती हूं, तो मुझे भरोसा है कि मैं जीतूंगी. कविता ने कहा, मैं केवल इसलिए दावा नहीं ठोक रही हूं कि मैं विनोद खन्ना की पत्नी हूं. मेरा मानना है कि मैं संसदीय क्षेत्र को जानती हूं और मैं लोगों से जुड़ी हूं और संसदीय क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हूं. योग्यता के आधार पर मैं वह काम पर्याप्त रूप से कर पाऊंगी जो करने की जरूरत है.

कविता ने वित्त और लेखा में डिग्री हासिल की है. उन्होंने पठानकोट में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने तीन जनवरी को गुरदासपुर की एक रैली में इलाके के विकास के लिए विनोद खन्ना के प्रयासों को याद किया था. इस समय गुरदासपुर सीट से कांग्रेस के सुनील जाखड़ सांसद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola