''कोलकाता पुलिस प्रमुख ने चुनाव आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेने पर जताया खेद''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2019 10:13 PM
नयी दिल्ली : कोलकाता पुलिस के प्रमुख राजीव कुमार ने पिछले हफ्ते चुनाव आयोग के अधिकारियों की बैठक में हिस्सा नहीं लेने के लिए खेद जताया है. उन्होंने कहा कि वह आकस्मिक अवकाश पर थे. पश्चिम बंगाल की सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को […]
नयी दिल्ली : कोलकाता पुलिस के प्रमुख राजीव कुमार ने पिछले हफ्ते चुनाव आयोग के अधिकारियों की बैठक में हिस्सा नहीं लेने के लिए खेद जताया है. उन्होंने कहा कि वह आकस्मिक अवकाश पर थे. पश्चिम बंगाल की सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह जानकारी दी.
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक फरवरी को लिखे पत्र में राज्य के गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य ने कहा कि बैठक में हिस्सा नहीं लेकर कुमार की मंशा चुनाव आयोग को नाराज करने या उसका अपमान करने की नहीं थी. पत्र में कहा गया है, कोलकाता के पुलिस आयुक्त के साथ मुद्दे पर चर्चा की गयी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 31 जनवरी 2019 की बैठक में अनुपस्थित थे, क्योंकि निजी कारणों से उन्होंने आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन दिया था और उनकी मंशा भारत के निर्वाचन आयोग या उसके अधिकारियों को नाराज करना या उनका अपमान करने की नहीं थी. इस गलती के लिए खेद है और ऐसा फिर नहीं होगा.
पत्र में कहा गया है, कृपया इससे मुख्य चुनाव आयुक्त को अवगत कराया जाये. पश्चिम बंगाल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार चुनाव आयोग के अधिकारियों की बैठक में शामिल नहीं हुए जो चुनावी तैयारियों के लिए कोलकाता गये हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में रविवार की शाम सीबीआई के कुछ अधिकारी चिटफंड घोटाला मामले में पूछताछ करने के लिए कुमार के घर गये थे. उन्हें कुमार के लाउडन स्ट्रीट आवास पर जाने की अनुमति नहीं दी गयी, पुलिस की जीप में डाल दिया गया और थाने ले जाकर उन्हें हिरासत में रखा गया. अधिकारियों के मुताबिक घोटाले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष जांच दल का नेतृत्व करने वाले कुमार से सीबीआई के अधिकारी गायब दस्तावेजों और फाइलों के बारे में पूछताछ करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










