ePaper

मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर : एम्स

Updated at : 02 Feb 2019 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर : एम्स

नयी दिल्ली : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर है. वह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक नियमित जांच के लिए भर्ती हैं. अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे पूर्व रक्षा मंत्री एक नियमित जांच के लिए वृहस्पतिवार शाम को अस्पताल में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर है. वह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक नियमित जांच के लिए भर्ती हैं. अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे पूर्व रक्षा मंत्री एक नियमित जांच के लिए वृहस्पतिवार शाम को अस्पताल में भर्ती हुये थे. एक सूत्र ने बताया, उनकी हालत स्थिर है.

वह एम्स में इंस्टीच्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल में ओंकोलोजिस्ट डा अतुल शर्मा की निगरानी में भर्ती हैं. पिछले साल फरवरी में पर्रिकर के अग्नाशय संबंधी बीमारी का पता चला था. तब से वह दिल्ली, न्यूयार्क, मुंबई और गोवा के अस्पतालों में भर्ती रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola