ePaper

कश्‍मीर: गणतंत्र दिवस पर आतंक पर करारा प्रहार, दो आतंकी ढेर

Updated at : 26 Jan 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
कश्‍मीर: गणतंत्र दिवस पर आतंक पर करारा प्रहार, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर की बाहरी सीमा पर खुनमोह इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. मुठभेड़ ऐसे समय में […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर की बाहरी सीमा पर खुनमोह इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब राज्य के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. दोनों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola