पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु सीएम जोसेफ विजय, जीत के बाद पहली बार पहुंचे दिल्ली

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी से मुलाकात करते सीएम विजय, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vijay Met PM Modi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

विज्ञापन

Vijay Met PM Modi: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में धमाकेदार जीत के बाद जोसेफ विजय पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं. सीएम विजय ने पहली मुलाकात में पीएम मोदी को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया. मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें सीएम विजय और पीएम मोदी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विजय राज्य के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

सीएम विजय पीएम मोदी को लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे

विजय पीएम मोदी को राज्य की लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपेंगे. पीटीआई के अनुसार मांगपत्र में कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता, विकास परियोजनाओं को मंजूरी तथा मेकेदातु जल विवाद के समाधान जैसे मुद्दे शामिल होंगे. मुख्यमंत्री राज्य में जारी विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहयोग की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी चर्चा कर सकते हैं.

राहुल गांधी और सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं विजय

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद विजय की कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात करने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola