उड़ान के तीसरे दौर में 15 एयरलाइंस ने 111 मार्गों के लिए बोली लगाई

Updated at : 07 Jan 2019 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
उड़ान के तीसरे दौर में 15 एयरलाइंस ने 111 मार्गों के लिए बोली लगाई

नयी दिल्ली : केंद्र को उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तीसरे दौर में 15 एयरलाइंस की 111 मार्गों के लिए बोलियां मिली हैं. नागर विमानन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उड़ान योजना सस्ते किराये की योजना है. इसका मकसद छोटे शहरों को विमान सेवाओं से जोड़ना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र को उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तीसरे दौर में 15 एयरलाइंस की 111 मार्गों के लिए बोलियां मिली हैं. नागर विमानन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उड़ान योजना सस्ते किराये की योजना है. इसका मकसद छोटे शहरों को विमान सेवाओं से जोड़ना और अधिक से अधिक लोगों को हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है.

अधिकारी ने सोमवार को यहां कहा, ‘‘15 एयरलाइंस ने 111 शुरुआती प्रस्ताव दिए हैं, जिन्हें जवाबी बोली के लिए रख दिया गया है. इन 15 एयरलाइंस में से छह एयरलाइंस ने जवाबी बोली प्रक्रिया में हिस्सा लिया और कुल 17 जवाबी प्रस्ताव दिए .” स्पाइसजेट और इंडिगो ने तीसरे दौर की नीलामी में क्रमश: 37 और 20 मार्गों के लिए बोलियां लगाई हैं.
घोदावत एंटरप्राइजेज प्राइवेट लि. ने इस दौर में कुल 15 मार्गों के लिए बोली लगाई है. अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने तीसरे दौर की नीलामी में हेलीकॉप्टर मार्गों को शामिल नहीं किया है क्योंकि उड़ान दो के तहत ही इसके कई मार्ग अभी तक लंबित हैं. उड़ान के दूसरे चरण में सरकार ने पिछले साल हेलीकॉप्टर मार्गों के तहत पूर्वोत्तर और पहाड़ी जिलों के लिए कई मार्ग आवंटित किए थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola