ePaper

अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा - वंदे मातरम पर रोक का निर्णय क्या कांग्रेस अध्यक्ष का है?

Updated at : 02 Jan 2019 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा - वंदे मातरम पर रोक का निर्णय क्या कांग्रेस अध्यक्ष का है?

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सवाल किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बतायें कि ‘वंदे मातरम’ के इस अपमान का निर्णय क्या उनका है? शाह ने अपने बयान में कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सवाल किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बतायें कि ‘वंदे मातरम’ के इस अपमान का निर्णय क्या उनका है?

शाह ने अपने बयान में कहा, मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि ‘वंदे मातरम’ का यह अपमान क्या उनका निर्णय है? मध्यप्रदेश सरकार के इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पर राहुल गांधी को देश की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगाकर कांग्रेस ने न सिर्फ देश की स्वाधीनता के लिए वंदे मातरम का जय घोष गाकर अपना सर्वस्व अर्पण करनेवाले वीर बलिदानियों का अपमान किया है, बल्कि यह मध्य प्रदेश की जनता के साथ भी विश्वासघात है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक सोच में देश के बलिदानियों का अपमान करना मेरे जैसे एक आम भारतीय की दृष्टि में देशद्रोह के समान है.

उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ मात्र एक गीत भर नहीं होकर यह भारत की स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक एवं प्रत्येक भारतीय का प्रेरणा बिंदु है. ‘वंदे मातरम’ में संपूर्ण भारत की रागात्मक अभिव्यक्ति समाहित है. शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ किसी एक वर्ग विशेष का नहीं है, बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण आहूत करनेवाले लाखों सेनानियों के त्याग का प्रतीक हैं और केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसका अपमान करना बहुत ही दुखद, शर्मनाक एवं देश की स्वतंत्रता का अपमान भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola