पुणे मर्डर केसः 14 करोड़ की शादी में दूल्हे का मर्डर, मंगेतर बनी 'विलेन'

Edited by Satyendra Giri
Updated:
विज्ञापन

केतन अग्रवाल और उसकी मंगेतर सिया गोयल ( स्रोत- सोशल मीडिया )

Pune Murder Case:पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की शादी नवंबर 2026 में उदयपुर में 14 करोड़ रुपये के भव्य समारोह में होने वाली थी लेकिन शादी से पहले उनकी हत्या हो गई. पुलिस ने मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Pune Murder Case:पुणे के कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल (25 ) और सिया गोयल (20 ) की नवंबर 2026 में उदयपुर में भव्य शादी होने वाली थी. दोनों की सगाई फरवरी में हुई थी और शादी के लिए आलीशान रिसॉर्ट बुक किया गया था. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इस समारोह पर करीब 14 करोड़ खर्च होने का अनुमान था और मेहमानों के जाने लिए निजी विमान भी बुक करते गए थे.

शादी से पहले हुई केतन की संदिग्ध मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केतन अग्रवाल की 18 जून को लोनावला के पास लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान की मौत हो गई.पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में कई ऐसे सबूत मिले, जिनसे मामला हत्या की साजिश की ओर मुड़ गया.

मंगेतर और कथित प्रेमी पर साजिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि सिया गोयल का चेतन चौधरी (22) के साथ कथित प्रेम संबंध था. आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की योजना बनाई और इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस अभी सभी सबूतों की जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है.

2,004 कॉल और 238 घंटे की बातचीत

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से 18 जून के बीच सिया और चेतन के बीच 2,004 बार बातचीत हुई और दोनों ने करीब 238 घंटे फोन पर बात की. पुलिस इन कॉल और चैट्स का विश्लेषण कर रही है.

हूडी बना जांच का अहम सुराग

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन करीब 33 डिग्री तापमान में एक युवक को हूडी पहनकर घूमते हुए सीसीटीवी में देखा गया, यह असामान्य लगा. लेकिन जांच के बाद उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई. पुलिस ने दावा है कि उसने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए मोबाइल फोन भी साथ नहीं रखा था.

केतन के परिवार ने भी जताया शक

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में था, लेकिन सिया का व्यवहार सामान्य था. उनका कहना है कि सिया पुलिस की आगे की कार्रवाई के बारे में लगातार पूछ रही थी, जिससे परिवार को उस पर शक हुआ.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस की ओर से अब तक कॉल रिकॉर्ड, चैट, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अंतिम सच अदालत में पेश किए जाने वाले सबूतों के आधार पर तय होगा.

यह भी पढ़े- पुणे मर्डर केसः सिया के भाई का दोस्त था चेतन, उसी ने कराई थी दोनों की मुलाकात

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola