महाराष्ट्र TET पेपर लीकः कांग्रेस ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- पेपर लीक सरकार
महाराष्ट्र TET पेपर लीक ( स्रोत – एएनआई)
Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र में रविवार ( 28 जून ) को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक हो गया है. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार की ओर से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है. कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कोई पेपर बना नहीं जो बीजेपी के राज में लीक हुआ नहीं.
Maharashtra TET Paper Leak : कांग्रेस ने महाराष्ट्र की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर लीक को लेकर हमला बोला है. कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर पोस्ट लिखकर कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ऐसा कोई पेपर नहीं है जो लीक न हुआ हो. कांग्रेस ने भाजपा पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है.
पेपर लीक सरकार बन गई है बीजेपी
महाराष्ट्र में TET की परीक्षा स्थगित होने के बाद के कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में कोई भी भर्ती या प्रतियोगी परीक्षा सुरक्षित नहीं रह गई है. जिसका पेपर लीक कभी लीक न हुआ हो,कांग्रेस ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है.
लाखों अभ्यर्थियों में निराशा, नई तारीख का इंतजार
TET की परीक्षा अचानक कैंसिल होने की वजह से लाखों अभ्यर्थियों को मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब सभी उम्मीदवार नई परीक्षा तिथि और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.
1,728 परीक्षा केंद्रों पर 6 लाख से अधिक छात्र थे तैयार
महाराष्ट्र परीक्षा परिषद की उप आयुक्त प्रिया शिंदे ने बताया कि राज्य के 1,728 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,00,125 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी. लेकिन ठाणे में सामने आई घटना के बाद परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया.
छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं
उप आयुक्त प्रिया शिंदे ने कहा कि पेपर लीक के मामले की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि नई परीक्षा तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी, तब तक अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए