#HappyNewYear2019 : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने नववर्ष पर भी शुभकामनाएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2019 11:45 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नववर्ष 2019 के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति ने ट्‌वीट करके सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्‌वीट किया है, नव वर्ष के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मैं कामना […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
नववर्ष 2019 के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति ने ट्‌वीट करके सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्‌वीट किया है, नव वर्ष के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मैं कामना करता हूं कि यह नव वर्ष, हमारे परिवार, देश और पूरे विश्व में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए तथा हमें देश के विकास और प्रगति के प्रयासों में एकजुट होने के लिए प्रेरित करे.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्‌वीट किया है कि लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं. उन्होंने सभी की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सभी को खुशियों से भरपूर 2019 की शुभकामनाएं. सभी खुश और स्वस्थ रहें. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने ट्‌वीट किया है-नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं. आज नववर्ष के अवसर पर संसद में अवकाश घोषित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola